अगवरी सरपंच ने की अनूठी पहल
एक आईना भारत/ भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
भ्रष्टाचार को रोकने का नया तरीका
एक तरफ प्रदेश भर में सरपंच कर रहे हैं पीडी खाते खोलने का विरोध दूसरी तरफ राजपुरोहित का ऐतिहासिक कदम
अगवरी / अगवरी सरपंच दुर्गा कंवर राजपुरोहित ने अगवरी गांव की जनता के नाम एक आदेश जारी करके नया उदाहरण प्रस्तुत किया है उस आदेश में साफ शब्दों में लिखा है कि ग्राम पंचायत में किसी भी कार्य के लिए रसीद कटवानी पड़ती है जिसमें निर्माण कार्य अनापत्ति प्रमाण पत्र अन्य सभी प्रकार के कार्य उसके लिए नकद जो पैसे होते हैं वह ग्राम पंचायत के खाते में जमा करवाएं और जमा पर्ची को बताकर ग्राम पंचायत रे रसीद प्राप्त करें ग्राम पंचायत में किसी को भी रोकड़ पैसे देने की आवश्यकता नहीं है ग्राम पंचायत के बैंक खाते की डिटेल इस प्रकार है राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा गुडा बालोतान में पैसे जमा करवाएं इसके खाता नंबर 11117015506 इस नंबर पर पैसे जमा करवा सकते हैं सरपंच का कहना है कि इस प्रकार की पारदर्शिता लाने से ग्राम पंचायत की आय दोगुनी हो जाएगी और ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हो पाएगा
