कहां गया 3 बहनों का भाई मनोहर जमीन खा गई या आसमान निगल गया
एक आईना भारत / भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
मनोहर राजपुरोहित का आज से 4 साल पहले हुआ था अपहरण
कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं लेकिन कानून के हाथ अपहरणकर्ताओं की गर्दन तक क्यों नहीं पहुंच रहे हैं ?
राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल कौन है जो इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है ?
मनोहर की तीनों बहनों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच के लिए लगाई गुहार
अगवरी / पाली जिले के सुमेरपुर के नेतरा गांव का मनोहर राजपुरोहित जिस का अपहरण होकर 4 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी पुलिस के हाथ खाली है पुलिस के अधिकारी घर पर आकर छोटा आश्वासन देकर चले जाते हैं और फिर भी नहीं होती है कोई कार्रवाई इन सब को देख कर एक गांव के सरपंच से लेकर एक सांसद मंत्री ने लिख दिया है राजस्थान के मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच के लिए पत्र फिर भी राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अभी तक सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की है
1000 से ज्यादा पत्र लिख चुका है परिवार
मनोहर अपहरण केस में सीबीआई जांच के लिए उनकी बहने ललिता राजपुरोहित रेणुका राजपुरोहित और कंचन राजपुरोहित द्वारा पाली कलेक्टर पाली एसपी राजस्थान के डीजीपी राजस्थान के मुख्यमंत्री राजस्थान के राज्यपाल राजस्थान बाल संरक्षण आयोग राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग भारत के प्रधानमंत्री भारत के राष्ट्रपति समाजसेवी अन्ना हजारे सभी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की अनुशंसा करवाने की मांग की है
मनोहर के इंतजार में रेणुका और कंचन के अभी तक नहीं किए हाथ पीले
मनोहर के माता पिता रोते हुए बताते हैं कि जिस दिन अपहरण हुआ था उस दिन से हम यही आस लगाए बैठे हैं कि पर हमारा मनु घर पर लौटे और कब इन दोनों बेटियों को मैं ससुराल भेजूं अब भी उसी इंतजार में बैठे हैं कि हमारा मनु आएगा और दोनों बहनों को डोली में बिठाकर विदा करेगा यह कहते कहते वो कई बार बेहोश भी हो जाते हैं इस दृश्य को देखकर पत्रकार की भी आंखें नम हो जाती है
जनवरी 2021 में मनोहर संघर्ष समिति की मुख्यमंत्री से होने वाली है मीटिंग
इसी महीने के सप्ताह में 4 सालों से मनोहर के लिए संघर्ष कर रहे संघर्ष समिति अब राजस्थान के मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच के लिए मिलेगी और अपना पक्ष मजबूती से रखेगी
मनोहर संघर्ष समिति देगी मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम
मनोहर राजपुरोहित अपहरण वाले मामले को लेकर राजपुरोहित समाज के साथ-साथ 36 को में भारी रोष व्याप्त है इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी पर सीबीआई जांच की मांग रखी जाएगी और उन्हें सीबीआई जांच के लिए अल्टीमेटम दिया जाएगा जिसमें अगर सीबीआई जांच शुरू नहीं की जाती तो अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज ने नेशनल हाईवे 14 जाम करने की चेतावनी भी दी है
हो सकता है नेशनल हाईवे 14 जाम
मनोहर राजपुरोहित संघर्ष समिति से बात करने पर पता चला है कि अगर होली से पहले राजस्थान सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो हम सतीश कॉम को साथ लेकर नेशनल हाईवे 14 को अनिश्चितकालीन समय के लिए जाम कर देंगे
इस बहुचर्चित अपहरण कांड की ढाई वर्ष पहले वसुंधरा सरकार ने सीआईडी जांच करवाई थी
इस मामले को लेकर शुरू से ही राजस्थान पुलिस ने लापरवाही बरती है जिसको लेकर पूर्व में धरना प्रदर्शन करने के दौरान तत्कालीन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सीआईडी जांच की अनुशंसा की थी लेकिन आज तक सीआईडी जांच का लेटर किसी को प्राप्त नहीं हुआ



