मनोहर अपहरण केस: कब सीबीआई जांच कराएगी गहलोत सरकार?,समाज में रोष
पुलिस पर लापरवाही के आरोप, प्रदेशभर में उठी सीबीआई जांच की मांग
एक आईना भारत / अशोक राजपुरोहित
खरोकडा / पाली जिले के नेतरा गांव का मनोहर को अपहरण हुए 4 साल हो गये हैं 14 सांसद 3 केन्द्रीय मंत्री सहित 98 विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी ने सीबीआई जांच कराने के लिए गहलोत सरकार को लेटर लिखे जा चुके हैं 10 प्रधान, 40 सरपंच सहित कई बडे सामाजिक संगठनों ने भी पत्र लिख कर सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले को दो विधायको ने विधानसभा में भी दो बार उठा चुके हैं फिर भी मनोहर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पर लापरवाही के गंभीर सवाल उठ रहे हैं ये मामला 4 साल पहले वसुंधरा की सरकार का है अब 2 साल गहलोत के भी बीत चुके हैं फिर भी अब तक मनोहर का कोई पता नहीं लग पाया है 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित का फालना से अपहरण हुआ था जिसकी एफ आई आर पुलिस थाआ फालना 152/2016 पर दर्ज है अपहरणकर्ता द्वारा कई बार फिरौती भी मांगी गई फिर भी पुलिस अपहरणकर्ता को पकड नहीं पाई जिसको लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं आखिर पुलिस 4 साल बाद भी अपहरणकर्ता से क्यूँ दूर है न्याय की आस लगाये बैठे माता पिता सहित सर्वसमाज अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं 4साल पुलिस की छानबीन के दावे के बावजूद मनोहर का कोई सुराग नहीं लगा। अब पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है
