मदनसिंह राजपुरोहित को राष्टवादी कांग्रेस पार्टी मिरा भाईंदर शहर खजिनदार पद पर किया नियुक्त

मदनसिंह राजपुरोहित को राष्टवादी कांग्रेस पार्टी मिरा भाईंदर शहर खजिनदार पद पर किया नियुक्त 

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

मुंबई / बुधवार 6 जनवरी को मिरारोड के हटकेश निवासी मदनसिंह राजपुरोहित को राष्टवादी कांग्रेस पार्टी मिरा भाईंदर शहर के खजिनदार पद पर नियुक्त किया गया। राष्टवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत दादा पाटिल, मंत्री जितेन्द्र अव्हाड, युवा प्रदेश अध्यक्ष मेहबूब शेख व मीरा भाईंदर जिला अध्यक्ष साजिद आसिफ पटेल ,146 माजीवाडा मतदार संघ अध्यक्ष जक्कि आसिफ पटेल द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मदन सिंह राजपुरोहित को मीरा भाईंदर शहर के खजिनदार पद नियुक्त किया गया। एनसीपी की नई कार्यकारिणी में हिन्दी भाषी राजस्थान के पाली जिले के सोनाई मांझी के मदन सिंह राजपुरोहित को मीरा भाईंदर शहर का खजिनदार बनाये जाने  पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है मदनसिंह ने साजिद आसिफ पटेल, जक्कि आसिफ पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया हैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होने ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से सौंपी गई जिम्मेदारी को परिश्रम के साथ निर्वाहन करूंगा। पार्टी को मीरा भाईंदर शहर में मजबूत करने का प्रयास रहेगा।
और नया पुराने