चाकसू/रास्ते में मिले हुए पर्स लौटाकर सत्यनारायण यादव ने दिया ईमानदारी का परिचय

रास्ते में मिले हुए पर्स लौटाकर सत्यनारायण यादव ने दिया ईमानदारी का परिचय 


एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के दलपतपुरा निवासी सत्यनारायण यादव ने टोंक निवासी अब्दुल नाजिम का खोया हुआ पर्स व उसमें रखें बीस हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। बताया गया है कि अब्दुल नाजिम दिनांक 10.01.2021 को जयपुर से टोंक जाते समय रास्ते में कहीं पर पर्स में रखे बीस हजार रुपये कागज व बिल गिर गए। घर पहुंचने के बाद पर्स गुम होने का पता चलते ही आसपास व मिलने वालों से पूछताछ के बाद भी कही पता नहीं चल पाया। उसके बाद सुबह सत्यनारायण यादव ने पर्स में रखें फोन नम्बर के आधार पर अब्दुल से सत्यनारायण ने बात करने पर पर्स में रखें रूपयों व कागजों के बारे में बताया।सत्यनारायण यादव ने अब्दुल नाजिम को चाकसू बुलाकर रूपयों सहित पर्स लौटाकर ईमानदारी का परिचय देते हुए मिशाल पेश की।
और नया पुराने

Column Right

Facebook