चाकसू/पिता का साया नहीं होने के बावजूद भी विद्यार्थी ने लहराया परचम

पिता का साया नहीं होने के बावजूद भी विद्यार्थी ने लहराया परचम

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- बस्सी उपखण्ड क्षेत्र के गांव घासीपुरा ,पो.दनाउ कलां का विद्यार्थी आरपीएससी स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा परिणाम में घासीपुरा नई कोठी की ढाणी निवासी लालाराम बैरवा पुत्र स्व.मूलचन्द बैरवा ने इतिहास विषय मे ऑल राजस्थान 475 वी रैंक हासिल करके परिवार व समाज का नाम रोशन किया।
लालाराम बैरवा ने बताया कि मेरे पिताजी मुझे बचपन में छोड़कर चले गए थे। लेकिन पिताजी का सपना को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत वह परिवार वालों के सहयोग से मैं आरपीएससी परीक्षा भर्ती परिणाम में 475 वी रैंक हासिल पिताजी का सपना पूरा किया। मैंने कई शिक्षक भर्ती परीक्षा दी, लेकिन असफल रहा। मेरे माता पिता और गुरुओ के आशिर्वाद से व्याख्याता भर्ती परीक्षा पास करने पर परिवार में खुशी नजर आई।
और नया पुराने

Column Right

Facebook