चाकसू/स्वामी यूथ ब्रिगेड चाकसू के युवाओ द्वारा युवा दिवस मनाया गया

स्वामी यूथ ब्रिगेड चाकसू के युवाओ द्वारा युवा दिवस मनाया गया

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू कस्बे में युवाओं के प्ररेणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युथ ब्रिगेड चाकसू के युवाओ द्वारा युवा दिवस मनाया गया।जिसमें तहसील अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने युवाओ को संबोधित करते बताया की विवेकानंद भारत के महान विचारकों और मार्गदर्शकों में से एक थे जिन्होंने भारत का संदेश दुनिया भर में पहुंचाया।विवेकानंद दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे और इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। नरेंद्र नाथ दत्ता के नाम से कोलकाता के एक धनाढ्य परिवार में जन्मे स्वामी विवेकानंद का 39 की उम्र में ही देहांत हो गया था।दर्शन और आध्यात्म के प्रति उनका झुकाव कम उम्र ही देखा जाने लगा था। और उन्होंने अपने विचारों से करोड़ों लोगों को प्रभावित किया।इस कार्यक्रम में दिनेश, श्याम, अक्षय, योगेश, धीरज,विकास,विपिन,धर्मराज,मोहित,राजेश,पवन,ओमप्रकाश,एवम अन्य युवा मौजूद रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook