इटन्दरा मे भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
उतवण को हरा इटन्दरा ने जीता खिताब
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
खरोकडा/ इटन्दरा मेडतियान कस्बे के खेल मेदान मे जय माताजी क्रिकेट कल्ब के तत्वावधान मे सात दिवसीय भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि व मुख्य भामाशाह धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ के सानिध्य में हुआ । इस मोके पर भामाशाह धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही फाइनल मैच उतवण व इटन्दरा के बिच हुआ जिसमे इटन्दरा ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया ।मुख्य भामाशाह धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ के द्वारा विजेता इटन्दरा को 21000 , उप विजेता उतवण को 11000 व तीसरे स्थान पर रही इटन्दरा बी को 5100 नकद राशि व टोफी देकर सम्मानित किया ।कमेटी ने भामाशाहो का माला सांफा पहनाकर स्वागत किया ।
मेन आफ दा सिरीज़ का खिताब मुकेश मीणा इटन्दरा को मिला ।
कमेटी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता मे कुल 45 टीमो ने भाग लिया।
इस मोके पर , सरपंच भवरलाल चौधरी उप सरपंच प्रबतसिह, मानाराम चोधरी , दलाराम चोधरी,उमरावखान , जगदीश चन्द्र जोशी, अमरसिंह, दिलीप सैन पुखराज वागोणा, डूंगरसिंह ,कमलसिंह, वेलाराम मीणा,समरथाराम, नरेश मालवीय, नारायणलाल ,मदनलाल, मुकेश पी, बाबुलाल पी खरताराम,मदनलाल सोलकी,, रतन मीणा, बाबुलाल, ,मुकेश एन,, बसीलाल , भवरलाल मीणा,सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
