सेवा योद्धा सम्मान व प्रशंसित पत्र दिया
जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान
जालोर/मोदरान। जिले के मोदरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कोरोना कॉल में शिक्षा, समाज में फैली कुरितियो को मिटाना, भष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने, जाती-पाति का भेदभाव मिटाकर समाज को संगठित करने, बिमार , लाचार , दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति व पशु पक्षियों की सेवा , महिला सशक्तिकरण, सार्वजनिक भुमि को अतिक्रमण मुक्त करने व जरुरतमंद गरीबों की सहायता कर अनुकरणीय एंव सराहनीय कार्य कर समाज एवं युवा वर्ग को प्ररेणा देने वाले मोदरान के समाजसेवी, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ताओ में पीरसिंह राजपुरोहित, गौ सेवक हरचंद केके राजा, पुर्व सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित , पत्रकार जगमालसिंह राजपुरोहित , पंचायत समिति सदस्य मानाराम देवासी व भाजपा कार्यकर्ता दशरथ सिंह राजपुरोहित को प्रेम सिंह भावण्डा फोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा द्वारा अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सेवा योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया किया गया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू युवा मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपुरोहित ने गांव किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए मोदरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हो सेवक हरचंद के के राजा राजपुरोहित को संगठन का मोदरान ब्लॉक क्षैत्र से अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया। इस अवसर के के राजा ने गांव किये गये गौचर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित क्षैत्र की कार्रवाई करने व संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करने का आश्वासन दिया।
वही प्रेमसिंह राजपुरोहित भावण्डा फोर्ट ने मां आशापुरा माताजी के दर्शन कर क्षैत्र व देश में अमन चैन की कामना की।
Tags
jalore

