आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू कस्बे के वार्ड नं 14 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को बाल विकास परियोजना के सौजन्य से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को नवीन चुंदरी एवं माथे पर ¨बदी लगाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामजानकी शर्मा के द्वारा उनकी गोद भरी गई। इस दौरान उन्हें सतरंगी थाली में अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ भी मुहैया कराया गया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामजानकी शर्मा के द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था में लेने वाले पोषण तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लेने से ना सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। बल्कि, पेट में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। पौष्टिक आहार के अभाव में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है। वहीं, पोषक क्षेत्र के बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से बच्चों में ऊपरी आहार की शुरुआत और बेटे-बेटियों के बीच भेदभाव की भावना समाज से दूर करना है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों व सहयिका सहित काफी संख्या में वार्ड की कई महिलाएं उपस्थित थीं।
Tags
chaksu