चाकसू में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का किया स्वागत

चाकसू में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का किया स्वागत

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:-  चाकसू उपखंड क्षेत्र में बुधवार को टोंक मालपुरा यात्रा प्रवास के दौरान जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व आमेर विधायक सतीश पूनिया का चाकसू के भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर के नेतृत्व में चाकसू शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। फूल माला, बैंड बाजा और साफा बंधवाकर सतीश पूनिया भाजपा जिंदाबाद के नारों के साथ अगवानी की गई। टोल प्लाजा पर रुके प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। और आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा को एकजुट होकर विजय होने का आह्वान किया। स्वागतकर्ता मैं भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, भाजपा नेता कजोड़ चौधरी, हेमसिंह राठौड़ जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञान प्रकाश चौधरी निमोडिया, प्रवक्ता पन्नालाल राणा, राजेश खटाना, शंभू मीणा, ज्ञानचंद मीणा, लल्लू बागड़ा, आदि सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने