* उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में आयु सीमा बढ़ाने की मांग, को लेकर आहोर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आहोर
राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालोर के द्वारा आहोर उपखंड अधिकारी को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा
एक आईना भारत /भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से 3 फरवरी को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें अधिकतम आयु सीमा का प्रावधान 25 वर्ष तय किया गया है क्योंकि उक्त भर्ती 4 वर्ष के अंतराल पर निकाली गई है। अधिकांश अभ्यर्थी आयु गणना के कारण भर्ती परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गए हैं। साथ ही अधिकतम आयु की गणना भी 1 जनवरी 2022 से करना बताया है।
अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से 30 वर्ष करते हुए आयु की गणना 3 मार्च 2021 से करने की मांग की गई है। ईडब्ल्यूएस वर्ग में महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष आयु सीमा छूट का प्रावधान किया गया है, जबकि इसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को उक्त लाभ प्रदान नहीं किया गया है। सरकारी कर्मचारियों को आवेदन करने में 3 वर्ष की छूट दी गई है, जिसे 5 वर्ष करने की मांग की है जिससे लाखों बेरोजगारों को इस भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा इस मौके पर राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश राजपुरोहित उपाध्यक्ष भूपाल देव सिंह अगवरी एडवोकेट विक्रम सिंह एडवोकेट भरत सिंह राजपुरोहित जय सिंह एवं इनके अलावा संघ के कई पदाधिकारी और राजपुरोहित समाज बंधु उपस्थित रहे
Tags
ahore