सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ

एक आईना भारत


चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू पंचायत समिति में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंचों को अनेक पंचायती राज संस्थाओं में कर्तव्य व अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं का स्थानांतरित पांच विभागों जिनमें शिक्षा (प्राथमिक) कृषि,एवं महिला बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यों के बारे में पंचायत स्तर की जानकारी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा दी गई। जिनमें प्राथमिक शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रकाश मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा विभाग के संबंधित जानकारी डॉ सौम्य पंडित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, साथ ही समाज के न्याय अधिकारिता विभाग की जानकारी सुनील भार्गव ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग एवं कृषि से संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा दी गई। ग्रामीण विकास एवं महात्मा गांधी नरेगा से संबंधित जानकारी सहायक अभियंता गोपाल जैन द्वारा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित जानकारी सहायक विकास अधिकारी राजेंद्र प्रजापत द्वारा, खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड तथा लोक कल्याणकारी योजना जो पंचायती राज द्वारा संचालित की जा रही है उनकी समस्त जानकारी सहायक विकास अधिकारी रामबक्स चौधरी, पंचायती राज संस्थाओं द्वारा निजी आय बढ़ाने के बारे में पट्टों से संबंधित व लेखा साधांरण आदि के बारे में जानकारी सहायक विकास अधिकारी बृजेंद्र सिंह धाकड़ द्वारा दी गई। प्रशिक्षण में कई महिला सरपंचों द्वारा अपने विचार रखे। जिनमें पूरादेवी सरपंच बापूगाव,  शिवरानी लोधा सरपंच गिरधारीलालपुरा, अनिता बैरवा सरपंच सांवलिया ने भी अपने विचार रखे। शंकरलाल गुर्जर सरपंच काठावाला, रामेश्वर चौधरी सरपंच बड़ोदिया, उदयनारायण मीणा सरपंच शिवदासपुरा, अर्जुनलाल मीणा सरपंच बाड़ापदमपुरा, सहित ग्राम विकास अधिकारी मुकेश, रामफूल जाट, प्रभु नारायण मीणा, गिर्राज जाट ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण का समन्वय विकास अधिकारी माहेश्वरी द्वारा किया गया। एवं ग्राम पंचायतों के द्वारा ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया बारे में माहेश्वरी द्वारा विस्तार से बताया गया।
और नया पुराने