चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू कस्बे से हर वर्ष की भांति इस वर्ष श्री श्याम निशान संघ परिवार चाकसू के तत्वावधान में खाटूश्याम जी की 16 वीं डाक निशान यात्रा आज रवाना होगी। कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए इस बार बाबा श्याम के दर्शन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा हो रहे हैं। रविवार 7 मार्च को ऑनलाइन दर्शन नहीं होने के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए श्याम मंडल परिवार ने डाक निशान यात्रा 5- 6 मार्च की तय की है। इस बार निशान यात्रा रवाना करने से पूर्व श्याम बाबा की शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। निशान यात्रा बाबा श्याम के पावन खाटू धाम के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे चाकसू से रवाना होगी। शनिवार को बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पण करके संध्या काल मे बाबा श्याम की अलोकिक झाकी के दर्शन किए जाएगे।
Tags
chaksu