भारतीय राजपूताना सेवा संघ की कार्यकारिणी गठित
रमेश सिंह कामाक्षीपाल्या के अध्यक्ष नियुक्त
सिवाना :- भारतीय राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह के निर्देशानुचार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दौलतसिंह भायल ने रमेश सिंह को बैग्लोंर के कामाक्षीपाल्या अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। रमेश सिंह अध्यक्ष नियुक्त होने पर वहा उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता सिंह ने क्षत्राणी धर्म का पालन करने के लिए सभी सब प्राणियों को उत्साहित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने लोगों को एक साथ मिलजुल कर रहने और क्षत्रिय संस्कारों के ऊपर काफी जोर दिया। उपाध्यक्ष दौलत सिंह भायल ने समाज में एकझुठता लाने के लिए सभी को एक मंच पर आने का आह्वान किया।इस अवसर पर सुधांशु सिंह,अनिल सिंह,मदन सिंह,दिनेश सिंह,अवध सिंह,जेपी सिंह,सुरेंद्र सिंह,मुन्ना सिंह, सुनील सिंह ममता सिंह सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के तत्पश्चात सभी ने समाज में एकजुटता और देशभक्ती की शपथ ली।
Tags
siwana