किसान चौपाल की वर्चुअल बैठक का जिला स्तर पर आयोजन




किसान चौपाल की वर्चुअल बैठक का जिला स्तर पर आयोजन 

जालौर  केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन किसान कानुनो को लेकर विपक्ष किसानों को झुठी एवं भ्रामक बातें बता कर कानुनों के बारे में गलत जानकारी दे रहे है। जिससे किसानों मे कानुनो को लेकर गलत संदेश जा रहा है। इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहत स्तर पर किसान चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसकी पुर्व तैयार हेतु जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बारेली की अध्यक्षता में जिला संयोजक धुंखाराम राजपुरोहित द्वारा चौपाल मण्डल संयोजकों के साथ वुर्चअल बैठक का आयोजन 04 मार्च को सांय 07ः00 बजे किया गया ! बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि यह तीन कृर्षि विधेयक हमारे किसान भाईयों की आर्थिक स्थिती का मजबुत करने के साथ साथ उन्हे आत्मनिर्भर करेगा। एवं किसानों के साथ हो रही धोखाधडी़ को खत्म करेगा। जिला संयोजक धुंखाराम राजपुरोहित ने कहा कि, हमे मण्डल स्तर पर अधिक से अधिक किसान चौपाल का आयोजन कर किसान भाईयों को कृर्षि विधेयक के बारें में सही जानकारी प्रदान करनीं है तथा विपक्षीयों द्वारा फैलाई जा रही झूठी एवं भ्रामक बातो का खण्डन करना है। इस दौरान करडा़ मण्डल अध्यक्ष तुलसाराम मांजु, अरणाय मण्डल अध्यक्ष जैसाराम भील, नरसाणा मण्डल अध्यक्ष छैलपुरी गोस्वामी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महावीरसिंह, राजेश धायल, कान्तीलाल राजपुरोहित, महेन्द्रसिंह सोलंकी, बलवंतसिंह, भगाराम जाट, हरचन्दराम चौधरी पलादर  पहाड़ सिंह राव  सहित अन्य मण्डल संयोजक उपस्थित रहै।
और नया पुराने