जोशी बने आयोजना समिति के सदस्य





प्रेसनोट

जोशी बने आयोजना समिति के सदस्य 

आहोर - प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की जिला आयोजना समिति में राज्य सरकार के द्वारा वीरेंद्र जोशी को सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं विरेन्द्र जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर का आभार जताया। साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की जिला आयोजना समिति में विरेन्द्र जोशी को सदस्य मनोनीत होने पर पीसीसी सदस्य उमसिह राठौड़, पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल व कांग्रेस सेवादल जिलाअध्यक्ष आमसिह परिहार ने जोशी का साफा माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर बधाई दी।
और नया पुराने