खुशियों का तिलक लगाकर मनाई होली





खुशियों का तिलक लगाकर मनाई होली      
           
एक आईना भारत /

      अगवरी के   निकटवर्ती पलासिया कला गांव में रविवार शाम को होलिका दहन का आयोजन हुआ। जिसमें कस्बे के होली चौक में पाटवी परिवार के शिवकुमार,ईशवरसिह,निखिल सिंह राजपुरोहित द्वारा होलिका दहन किया गया।इसी दौरान युवक युवतियों ने होली व फागुन के गीत गाए।

 देखे जमाने के संकेत

 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व पर बारिश व जमाने के साथ खरीफ फसलों में पैदावार को लेकर शगुन देखे गए। जानकारी के अनुसार जमाने के शगुन देखने को लेकर होलिका दहन स्थल पर एक कलश में सात धान रखे जाते हैं तथा कलश को होलिका दहन के स्थान पर जमीन में गाड़ दिया जाता है। फिर दूसरे दिन सोमवार की शाम को कलश बाहर निकालकर कलश में रखे धान गलने या अंकुरित होने पर विभिन्न अनाजों की पैदावार को लेकर अनुमान लगाया जाता है। इस बार भी ग्रामीणों ने सातों धान के शगुन देखने पर इस वर्ष    अच्छे जमाने के संकेत दिए है।
और नया पुराने