खुशियों का तिलक लगाकर मनाई होली रात्रि में हुआ होलिका दहन

खुशियों का तिलक लगाकर मनाई होली   रात्रि में हुआ होलिका दहन       
           
एक आईना भारत / 

    बरोड़ा  वाघोडीया  गांव में रविवार शाम को होलिका दहन का आयोजन   महादेव मंदिर के प्रांगण में हुआ।  इसी दौरान युवक युवतियों ने होली व फागुन के गीत गाए।   इसी के साथ होलिका दहन किया गया महिलाओं ने मंगल गीत गाए   1 साल के बच्चे से लेकर 70 से 80 वर्ष के बुजुर्गों ने भी जलती हुई होली के परिक्रमा लगा कर सुख समृद्धि की कामना की गई और साथ में ग्रामीणों  ने भगवान से    प्रार्थना करके कामना की होली का त्योहार हर वर्ष खुशियों भरा हो रंग बिरंगे रंग सबके जीवन में  फैले सभी लोग होली का त्योहार हर वर्ष आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं  गांव में यह मुख्य होली होती है उसके अलावा भी दूसरे मोहल्लों में भी होलिका दहन किया जाता है लेकिन महादेव मंदिर प्रांगण में होने वाली होली का दहन सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है

 
 छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों ने भी  खेली सुखी होली

होली का सभी के जीवन में विशेष महत्व है और पानी का भी सभी के जीवन में विशेष महत्व है जिसको देखते हुए इस बार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने होली का आनंद जरूर लिया लेकिन पानी बचाने का संदेश देते हुए ग्रामीणों ने सुखी होली खेली जिससे पानी की भी बचत हुई और हल्का-हल्का गुलाल लगाया जिससे लोगों की त्वचा भी नहीं बिगड़े पूरे दिन लोगों में होली को लेकर विशेष उत्साह रहा
और नया पुराने