प्लास्टिक उपभोग बना वरदान से अभिशाप प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन जल्द से जल्द हो लागू-प्रजापति




प्लास्टिक उपभोग बना वरदान से अभिशाप 
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन जल्द से जल्द हो लागू-प्रजापति

जयपुर

जयपुर(निस):- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, 2021 को अवेयर कन्जूमर्स रिसर्च डवलपमेन्ट सोसायटी, राजस्थान द्वारा रामप्रताप स्मृति सभागार  जयपुर में आयोजित किया गया ।  भारत सरकार द्वारा चयनित थीम-''टैकलिंग प्लास्टिक पॉल्यूशन ÓÓ  पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथ राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राजस्थान प्रभारी व वूमेन सेफ्टी सैल एण्ड न्याय मंच के प्रदेश अध्यक्ष व अवेयर कंज्यूमर्स के महाप्रबन्धक सुरेश प्रजापति ने कहा कि  मानव जीवन में प्लास्टिक ने व्यापक स्तर पर मदद की है कम वजन, प्लास्टीसिटी आदि जैसे गुणों के कारण प्लास्टिक विकास का अभिन्न अंग बन चुका है, प्लास्टिक के बढते उपभोग के साथ-साथ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर सरकारी व निजी स्तर पर ध्यान नहीं देने से प्लास्टिक उपभोग मानव जीवन व पर्यावरण के लिए वरदान से अभिशाप बन गया है। प्लास्टिक की समस्याओं को निपटाने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकारों द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट को नष्ट करने  के लिए ठोस प्रबन्धन व जरूरी कानून बनाकर लागू करना चाहिए जिससे प्लास्टिक कचरे का चयन पृथककरण और पुर्न नवीनीकरण प्लास्टिक सामग्री की पहचान और वर्गीकरण किया जा सकें।
अवेयर कंज्यूमर्स रिसर्च एण्ड डवलपमेंट सोसायटी के महासचिव भगवान सहाय सैनी ने कहा कि  पूरे विश्व में आज प्लास्टिक कचरे का निपटान एक गम्भीर चिन्ता का विषय बना हुआ है, जिसे केवल एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगा कर प्लास्टिक अपशिष्ट की चुनौतियों को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता इसके लिए प्लास्टिक के विकल्पों को बढावा देना चाहिए और वैकल्पिक उद्योगों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर तरफ मिलावटीखोरी, अनुचित व्यापार, भ्रामक विज्ञापनों, से ही उपभोक्ताओं बीमारी के भय का सामना करना पड़ रहा है।  इसमें अपशिष्ट व संक्रमण से पूर्ण बचाव या सर्तकता ही स्थायी समाधान है।
समारोह की विशिष्ट अतिथि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती रेखा राजोरिया ने कहा कि आम उपभोक्ता अपने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग होकर अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह निर्वहन करें 
समारोह के अध्यक्षता कर रहे विधान होटल एण्ड रेस्टोरेंट के चेयरमैन सूरज सैनी ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को वस्तुओं या सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता व मानक और मूल्यों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। समारोह में उपस्थित व्यापारी व समाजसेवी सत्यप्रकाश दाधीच ने कहा कि आज उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों की जानकारी पूर्ण न होने से उपभोक्ताओं के साथ हर कदम पर छलावा व शोषण शिकार हो रहा है। ग्रामीण उपभोक्ता जन जागृति संस्थान के अध्यक्ष भरत गडूडा ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के साथ हर तरफ मिलावटी सामान व कम वजन की तौल आदि का अन्याय सहना पड़ता है।
  इंडिया इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष पवन सुईवाल ने कहा कि डिजीटल व स्मार्ट टेक्नोलॉजी के युग में आज उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा उपभोक्ता संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से प्लास्टिक अपशिष्ट को नष्ट करने व स्वच्छता अभियान को नियमित सुचारू रूप से जागरूकता  अभियान चलाते रहना चाहिए।
इस मौके पर कार्यक्रम का मंच संचालन महेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में पधारे संस्थान के पदाधिकारी  शंकर लाल शर्मा, विधान बांगड़ी, रेखा सुईवाल, अशोक मण्डावरा, गणेश अग्रवाल, दीपक कुमार, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सुशीला देवी, नीतू मण्डावरा, पूजा देवी, रेणु नईवाल सहित अन्य उपभोक्ताओं  आदि आगन्तुकों का संस्था के पदाधिकारी गुलाबचन्द ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
और नया पुराने