जिला शतरंज प्रतियोगिता के मुकेश कुटल बने जिला शतरंज चेम्पियन

जिला शतरंज प्रतियोगिता के मुकेश कुटल बने जिला शतरंज चेम्पियन

एक आईना भारत।उम्मेदपुर

  जालोर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में और इमानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालोर के सहयोग से जिला स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 21/3/2021 से 22/3/2021 तक आयोजित हुई। स्वीच लीग पद्धति व अंतरराष्ट्रीय नियमों से पांच चक्रों वाली प्रतियोगिता का खिताब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मुकेश कूटल हरजी ने अपने नाम किया, फाइनल मुकाबला मुकेश कूटल और अशोक चारण के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में फीडे ऑर्बिटर मनीष ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
जिला चैंपियन मुकेश कूटल के पुत्र ध्रुव कूटल भी  जूनियर वर्ग में जिला शतरंज चैंपियन है,इस प्रतियोगिता में  शतरंज के जालोर जिलाध्यक्ष मेघाराम बेंधा,सचिव  ज्योति स्वरूप जोशी,सूर्य वीर सिंह वाघेला,रामलाल खत्री,समाज सेवी हितेश प्रजापत,साहित्यकार पुरुषोत्तम पोमल,शिक्षाविद प्रभुदान राव,प्रधानाचार्य शांतिलाल दवे समेत गणमान्य लोगों का सहयोग रहा
और नया पुराने