दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित





एक आईना भारत

दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित

उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए किया गया थानाधिकारी को सम्मानित

सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने उत्तम सेवा चिन्ह देकर किया सम्मानित

राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर किया थानाधिकारी को सम्मानित

साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने में एक्सपर्ट माने जाते हैं हिम्मत सिंह




दांतारामगढ़। दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह को पुलिस प्रशासन की ओर से उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने दांतारमगढ़ थानाधिकारी हिम्मतसिंह व थानाधिकारी राजेश कुमार को उत्तम सेवा चिन्ह देखकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व पुलिस महानिदेशक जयपुर राजस्थान द्वारा उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई थी जिसमें सीकर जिले से दो पुलिस निरीक्षकों का उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए उत्तम सेवा चिन्ह सम्मान के लिए चयन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार और दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह को इस इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था। थानाधिकारी हिम्मत सिंह को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित होने की सूचना के बाद क्षेत्र में लोगों द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में साल की शुरुआत में ही तीन बड़े हत्याकांड के मामले सामने आए थे जिनका थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने नेतृत्व करते हुए घटना के महज 10 घंटे के भीतर ही हत्याकांड के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही और भी कई ऐसे मामले थे जिनको थानाधिकारी ने समय रहते हुए खुलासा किया इसी उल्लेखनीय सेवा कार्य को लेकर दांतारामगढ़ थाना अधिकारी हिम्मतसिंह को उत्तम सेवा चिन्ह के सम्मान से सम्मानित किया गया है।
और नया पुराने