रावणा राजपूत उप शाखा ईकाई लेबर कालोनी, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर की वार्षिक बैठक





एक आईना भारत
पाली सिटी

 रावणा राजपूत उप शाखा ईकाई लेबर कालोनी, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर की वार्षिक बैठक 



  मार्च। पाली सिटी,श्री रावणा राजपूत उप शाखा ईकाई लेबर कालोनी, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर की वार्षिक बैठक शिवाजी नगर स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।
पूर्व अध्यक्ष ओम सिंह सोढा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2020-21 का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही ईकाई की निर्विरोध नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मनोहर सिंह गौड को अध्यक्ष, विक्रम सिंह परिहार को उपाध्यक्ष एवं अशोक सिंह बडगुजर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में नव मनोनीत अध्यक्ष गौड ने समाज को एकता व विकास की ओर अग्रसर ले जाने की बात कही। इस मोके पर केसर सिंह मांगलिया, दलपत सिंह सिंदल, मांगू सिंह गोयल, उमेश सिंह चैहान, राजू सिंह परिहार,जब्बर सिंह नरूका, अमर सिंह पंवार ,प्रवीण सिंह चैहान, जगदीश सिंह परिहार, लक्ष्मण सिंह,किरण सिंह चैहान, आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook