सोमवती अमावस्या पर एक दिवसीय कथा का आयोजन

सोमवती अमावस्या पर एक दिवसीय कथा का आयोजन

भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन होगा, सजेगी विशेष झांकीयां 

भजनों की होगी प्रस्तुतियां, भक्तों को करेंगे बूंदी पकौड़ी का प्रसाद वितरण

एक आईना भारत / नागौर 

नागौर। विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा , जिसका समय सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक का रहेगा।
          गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक ने बताया की एक दिवसीय कथा का वाचन कथा  वाचिका देवी ममता के मुखार्विंद से होगा। जिसमें भगवान बाल कृष्ण  की सुन्दर कथाओं का वर्णन  करेंगी। पण्डित सीताराम पारिक द्वारा कथा का विधिवत् पूजन होगा। इस आयोजन के दौरान  नागौर व आस-पास के गाँवो से  अनेक भक्तों का आगमन होगा। कथा के दौरान फुलचन्द एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेंगी। कथा श्रवण हेतु आने वाले भक्तों हेतु चाय, छाछ  व ठण्डा पानी की सुन्दर व्यवस्था की जायेगी।जसवन्तगढ़ की मशहुर झांकी टीम द्वारा विशेष बाल कृष्ण की झांकीयां तैयार की जायेगी। कथा में  संतो का सानिध्य रहेगा। कथा समापन के पश्चात् सभी भक्तों को देशी घी व दूध की बुंदी और पकौड़ी के प्रसाद की व्यवस्था भक्त नरेन्द्र देवड़ा द्वारा की जायेगी। सभी दानदाताओं का व्यासपीठ की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। पण्डित सीताराम पारिक द्वारा मंच संचालन किया जायेगा।
अनेक भक्त करवायेंगे तुलादान, तुरंत बनायेंगे बांटा
       सोमवती अमावस्या पर विश्व स्तरीय गो चिकित्साल में पीड़ित गोवंश की चिकित्सा सेवा दर्शनार्थ व एक दिवसीय कृष्ण कथा श्रवण करने हेतु हजारों भक्तों का आगमन होगा। अनेक भक्त इस पावन पर्व पर गो खादय सामग्री सातधान, खल, गुड़, हराचारा से अपने जीवन मंगल, नवग्रह शांति व स्वास्थ लाभ हेतु तुलादान करवायेंगे। भक्तों द्वारा करवाये गये तुलादान सामग्री का तुरंत उनके सामने ही उनके हाथों से ही गोवंश हेतु बांटा बनाया जाता है। जिससे अनेक गोभक्त प्रभावित होते है।
और नया पुराने

Column Right

Facebook