सोमवती अमावस्या पर हुआ एक दिवसीय कथा का आयोजन

सोमवती अमावस्या पर हुआ एक दिवसीय कथा का आयोजन

भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन, सजाई विशेष झांकीयां 

एक आईना भारत 

नागौर। विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर एक दिवसीय कथा का आयोजन सुबह 11 से सायं 4 बजे तक किया गया। 
          गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया की एक दिवसीय कथा का वाचन  कथा वाचिका देवी ममता के मुखार्विंद से हुआ। जिसमें भगवान बाल कृष्ण की सुन्दर कथाओं का वर्णन  किया। पं. सीताराम पारीक ने कथा का विधिवत् पूजन करवाया। इस आयोजन के दौरान में हरियाणा, पंजाब, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर व आस-पास के  गावों से  भक्तों का आगमन हुआ। कथा के दौरान फुलचन्द एण्ड पार्टी, चुरू व करन बिराणी एण्ड पार्टी, जोधपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कथा के मध्य जसवन्तगढ़ की प्रसिद्ध झांकी टीम ने विशेष बाल कृष्ण की झांकीयां तैयार की। कथा में सिरोही से आमंत्रित एकलिंग नाथ मन्दिर के महन्त जगदीशानन्द गिरी महाराज व संत गोविन्दराम महराज का सानिध्य रहा। 
       कथा समापन के पश्चात् सभी भक्तों को देशी घी से बनी  दूध की बुंदी  और पकौड़ी के  प्रसाद की व्यवस्था पीपाड़ शहर के दानदाता नरेन्द्र देवड़ा द्वारा की गई। सभी दानदाताओं का व्यासपीठ की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

बड़ी संख्या में गोभक्तों ने घर बैठे भेजा ऑनलाइन 
लाखोें रूपये का दान व सातधान से तुलादान करवाया
जोधपुर ओसियां से हीराराम बुड़िया ने पीड़ित गोवंश हितार्थ 31500 रू., सीकर, चन्द्र कुमार कांकरिया फाउण्डेशन, कोलकता वालों ने 25000 की मेडिकल दवाईयां, दुगोली से पदमाराम जाट ने 22000 रू. का हरा चारा, गुजरात अहमदाबाद से गोभक्त राजीव पाच्चिसिया ने 21 हजार का हरा चारा, महाराष्ट्र झालना, परतुर, आष्टी से घनश्याम झंवर ने भी 21 हजार का हरा चारा,  हनुमानगढ़ से रविन्द्र कुमार बिश्नोई ने 21 हजार रू., हिमाचल प्रदेश से राजेन्द्र कुमार सोलंकी ने15300 रू., ढिंगसरी से भंवरलाल,नानुराम सोनी ने 10200 रू. की लागत से 2 कढ़ाई लापसी बनवायी, हनुमानगढ़ से रोहिताश सुथार ने 2100 रू. का हरा चारा व  बड़ी संख्या में गोभक्तों ने लाखों रू. का ऑनलाईन सहयोग भेजा। 
                इसके साथ ही महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, आन्धप्रदेश, हैदराबाद, कोलकता, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, चुरू, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर सहित बड़ी संख्या में गोभक्त ने गो खादय सामग्री  से अपने जीवन मंगल, नवग्रह शांति व स्वास्थ लाभ हेतु तुलादान करवाया। 
                    वर्तमान समय में कोरोना महामारी के पुनः हो रहे फैलाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार जो नयी गाईड लाईन बनाई है उसके अनुरूप पालना करते हुए सोमवती अमावस्या पर आयोजित  एक दिवसीय कथा में प्रवेश द्वार पर सेनेटराईज की व्यवस्था की गई, बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सेनेटराइज करवाकर व मास्क पहनाकर ही अन्दर प्रवेश दिया गया।
और नया पुराने