पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जताया रोष

पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ  जताया रोष
                 एक आईना भारत

 कोटखावदा /  ग्राम पंचायत कोटखावदा के मुख्य बाजार  में पेयजल समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ रोष जताया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सैकड़ों परिवार मुख्य बाजार में  निवास कर रहे हैं।लेकिन पिछ्ले 15 दिन से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।यहां जलदाय विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था के लिए घरों में नल कनेक्शन लगे हुए हैं। सर्दी में तो पेयजल आपूर्ति नियमित व पूरी हो रही थी। लेकिन गर्मी के आने के साथ ही पेयजल सप्लाई बाधित हो गई हैं। पिछ्ले 15 दिन से तो पेयजल सप्लाई नहीं होने से    लोगों को हैंडपंप से लाना पड़ रहा हैं। पेयजल समस्या को लेकर लोगों को परेशानी  उठानी पड़ रही हैं। जिसके चलते हुए लोगों को हैंडपंप पर पानी भरना पड़ता है।वही कई लोग टैंकरों से पानी डलवा रहें हैं। पेयजल समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका हैं लेकिन  समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ हैं । पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ रोष जताया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन करना पडेंगा ! 
और नया पुराने