*विधायक राजपुरोहित की प्रेरणा से भामाशाह अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने मास्क भेंट किये।*





*विधायक राजपुरोहित की प्रेरणा से भामाशाह अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने मास्क भेंट किये।*

एक आईना भारत

आहोर,

वैश्विक परिदृश्य में कोहराम मचा रही नॉवेल कोरोना वायरस महामारी में पूरा देश चपेट हैं इसकी रोकथाम के लिए हर वर्ग के भामाशाह कोरोना वॉरियर बनकर आगे आ रहे हैं ऐसा ही आहोर विधानसभा क्षेत्र के भागली पुरोहितान निवासी अर्जुनसिंह राजपुरोहित पुत्र मंगलसिंह राजपुरोहित ने मास्क खरीदकर विधायक कार्यालय आहोर में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को सुपर्द किये, अब इन मास्क सामग्री को कोरोना वार्ड में सेवा दे रहे लोगों व इस महामारी में सेवा दे रहे कोरोना वॉरियर को वितरित किए जाएंगे, इस सराहनीय कार्य पर भामाशाह का विधायक राजपुरोहित व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार जताया गया, इस मौके आहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, गोपालसिंह ऊण, कानसिंह ऊण, एडवोकेट गजेन्द्रसिंह मांगलिया,नगर अध्यक्ष सोहनलाल सुथार, रिखबेश सुथार, भरत प्रजापत,मोनू राठी,पंकज देवासी। आदि कई लोग कोरोना व सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
और नया पुराने