राजकीय अस्पताल सुमेरपुर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने व कोविड कंसलटेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुँचे - निम्बाड़ा

राजकीय अस्पताल सुमेरपुर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने व  
कोविड कंसलटेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुँचे - निम्बाड़ा                      

एक आईना भारत /
                   
खरोकडा / केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पुर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा सुमेरपुर स्थित राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान जिला कांग्रेस महासचिव सुभाष मेवाड़ा, भारतीय कांग्रेस फ़ोर्स के प्रदेशध्यक्ष महेश परिहार, युवा नेता शैतान कुमार आदी ने  अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाक़ात कर कुशलक्षेम पूछी निम्बाड़ा ने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर विभागीय अधिकारियों से  फीडबैक लिया। बीसीएमओ ने क्षेत्र में कोरोना की स्थिति के बारे में अवगत कराया। निम्बाड़ा ने अधिकारियों को कहा की क्षेत्र के लोगों का अधिकाधिक वेक्सिनेशन कराएं एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार प्रसार कर लोगों को पंजीयन के लिए जागरूक करें ताकी सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ आम जन तक पहुँच सके। पुर्व उपाध्यक्ष ने अस्पताल प्रबंधन से ऑक्सीजन, एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बारे में कहा साथ ही मरीजों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे वे सकारात्मक सोच एवं बुलंद हौसलों से इस जंग को हराकर घर लौटें।यह रहे मोजूद , ताराचंद गौड़, डा सुभाष मीणा, डा कुलदीप सिंह , प्रमोद गिरी आदी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
और नया पुराने