कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए घरों में रहें सुरक्षित रहें- शिशुपाल सिंह

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए घरों में रहें सुरक्षित रहें-  शिशुपाल सिंह                                                                          

एक आईना भारत /           

खरोकडा / सुमेरपुर में निरंतर बढ़ रहे कोरना संक्रमित की सेवा एवं बेहतर उपचार के लिए केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पुर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा लगातार प्रयासरत हैं।  निम्बाड़ा ने कहा की गत वर्ष कोरोनाकाल में प्रशासन के साथ समाजसेवियों सहित भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से अस्पताल व कोरैंटिन सेंटर में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी इन सुविधाओं के चलते गत वर्ष कोरोना के उपचार व प्रबंधन में सुमेरपुर अव्वल रहा, निम्बाड़ा ने सुमेरपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल तक पहुँच कर मास्क, साबुन, सेनेटाईज़र आदी का वितरण कर जनता को कोरोना के प्रति जागरूक किया। लेकिन कोरोना की इस दूसरी लहर में जिस प्रकार गंभीर संक्रमितों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है, उनके चलते हमें अनुशासित व सतर्क रहने की आवश्यकता है, शिशुपाल सिंह का कहना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के सतत प्रयास जारी है, इन दिनों आने वाले ज़्यादातर मरीज गंभीर स्थिति में ही अस्पताल पहुंच रहे हैं जिसके चलते उनके तत्काल इलाज की वयस्था सुनिश्चित की गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार कोरोना से जंग में पूर्ण रूप से समर्पित भाव से जुटी हुई है व मरीज़ों के ईलाज में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी, प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन सहित हम सभी रोगियों की सेवा में जुटे हुए है, डाक्टर एवं कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अस्पताल में अपनी अच्छी सेवाएं दे रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने आमजन से अपील कि है कि  बेवजह घर से बाहर नहीं निकले, बार-बार हाथ धोएं, सोशल डिस्टेंस बनाए रखें एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें।  तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें, उपचार लेने में ढिलाई नहीं करें इसी के साथ कोरना की जांच करवाने से घबराए नहीं एवं समय पर अस्पताल पहुंचे।               निम्बाड़ा ने जनता से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना में ज़्यादा से ज़्यादा पंजीकृत करने का अव्हान किया।
और नया पुराने