शिशुपाल सिंह निंबाडा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए गांव गांव जाकर कर रहे हैं प्रेरित कोविड वेक्सीनेशन एवं कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया प्रेरित - निम्बाड़ा

शिशुपाल सिंह निंबाडा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए गांव गांव जाकर कर रहे हैं प्रेरित 

कोविड वेक्सीनेशन एवं कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया प्रेरित - निम्बाड़ा 

एक आईना भारत /
            
खरोकडा / ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो में वेक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पुर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने सघन दौरा करते हुए सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे वेक्सीनेशन शिविर में जाकर वेक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया, इसके तहत आज दुजाना, बलाना, नोवी, बिठुड़ा, लपोद, ढोला आदी दर्जनों गाँवों में अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामवासियों को कोविड वेक्सीनेशन के लिए एवं कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को सतर्क एवं सावधानी बरतने के लिए के प्रेरित किया।                                              निम्बाड़ा ने कहा की आम जन को आगे आ कर वेक्शीन लगानी चाहिए महामारी से बचने का एकमात्र साधन कोरोना की वैक्सीन है। निम्बाड़ा ने लोगों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं पत्नी रानी उप प्रधान शीला सिंह सहित वैक्सीन लगवाई है निम्बाड़ा ने आगे बताया कि कोरोना वायरस जानलेवा है और इसके लिए लड़ाई में वैक्सीन संजीवनी बन कर उभरी है. ऐसे में कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि सभी के लिए वैक्सीन लेना है। 
इस अवसर पर सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच जनप्रतिनिधि, चिकित्सा कर्मी एवं कर्मचारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद रहे।
और नया पुराने