समाज के लिए आदिवासी जननायक बिरसा मुंडाजी के पदचिह्नों पर चलने की हैं जरूरत -- पिंकी मेघवाल
सिरोही/आबूरोड। आज जिला कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान मेघवाल परिषद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी मेघवाल ने ए.एन.एम कल्पना कुमारी के नैत्रत्व मे देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुष आदिवासी नेता एवं जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए व्रक्षारोपण अभियान का आगाज किया। ईस अभियान के तहत ग्राम पंचायत धनारी क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर एवं शमशान भुमि पर पौधरोपण किया। वही पिंकी मेघवाल ने बताया कि हमें आदिवासी बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलते हुए अपने समाज के लिए कुछ करने की जरूरत है। भगवान बिरसा ने भी झारखंड मे अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक युग का सुत्र पात किया। वही ए.एन.एम कल्पना कुमारी एव पिंकी मेघवाल ने घर-घर लोगों से संपर्क कर सभी को वैक्सीन को लेकर प्रेरित किया। और मुह पर मास्क लगाने और बार-बार साबुन से हाथ धोना और सेनेटाईजर का प्रयोग करने की बात कही। वहीं स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति देवी व आशा सहयोगिनी प्रबत देवी के कार्यों की सरहाना की और बताया कि उनके द्वारा गत वर्ष कोरोना काल मे अपने ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए बहुत ही अच्छा कार्य किया था। जो धन्यवाद के पात्र है ईस दौरान महिलाओं ने भी ईस अभियान मे जुडकर सहयोग करने की बात कहीं।
Tags
sirohi