*पर्यावरण दिवस पर नवयुवक मंडल ने किया वृक्षारोपण*
सिवाना :- उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती जागसा गाँव में सती माता मंदिर पर राजपुरोहित नवयुवक मंडल द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही मंडल के सभी युवाओं के प्रयासों से पर्यावरण दिवस पर हर साल की भांति इस वर्ष 21 पौधे लगाकर उनके सरंक्षण की शपथ ली। नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक स्वयंसेवक सुरेंद्रसिंह जागसा ने बताया जीवन में भोजन व पानी के साथ साथ शुद्ध हवा व विभिन्न महामारियों से बचने के लिए प्रकृति का सरंक्षण अतिआवश्यक हैं। इस मौके पर नवचयनित सब इंस्पेक्टर नरपतसिंह,एडवोकेट विशनसिंह,श्रवणसिंह,नरपतसिंह, लेखराजसिंह,नेमसिंह, शैतानसिंह, ठाकुरसिंह सहित सभी मंडल सदस्य उपस्थित रहे!
Tags
siwana