रघुवीरसिंह देवड़ा बने महाराष्ट्र अध्यक्ष, निखिलसिंह पराखिया बने लातूर जिलाध्यक्ष

रघुवीरसिंह देवड़ा बने महाराष्ट्र अध्यक्ष, निखिलसिंह पराखिया बने लातूर जिलाध्यक्ष

एक आईना भारत /

खरोकडा / पूरे देश मे सभी जगह रक्तदान में अग्रणी राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से रक्तमित्र रघुवीरसिंह लक्ष्मणसिंह देवड़ा, सांचोर (जालौर) वर्तमान निवास मुंबई  को वर्षो से रक्तदान क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद  पर नियुक्त किया। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाशसिंह पराखिया ने बताया कि रघुवीरजी छोटी उम्र में 9 साल से लगातार रक्तदान क्षेत्र में मानवीय कार्य कर रहे है,मानवीय सेवा में अब तक 5 हजार से ज्यादा जरूरतमन्दो को ब्लड  उपलब्ध करवा चुके है,अपने तन से 13 बार रक्तदान भी किया है।इसी क्रम में 2017 से निरंतर रक्तदान क्षेत्र में कार्य कर रहे निखिलसिंहजी पराखिया को लातूर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


इन्होने दी बधाई 


उपस्तिथ संस्था सदस्य श्रवणसिंह विंगरला, भरत सोलंकी, हँसराज प्रजापत, जबरसिंह पावा, हरिसिंह पावटा, संजयसिंह शंखवाली, प्रभु राजपूत, भरत चौहान, कमलेश पाटीदार, नपसा शंखवाली आदि ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और नया पुराने