*संगठन की रीढ़ थे सुंदरसिंह भंडारी- विधायक राजपुरोहित।*





*संगठन की रीढ़ थे सुंदरसिंह भंडारी- विधायक राजपुरोहित।*

*संघ प्रचारक व भाजपा नेता सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि मनाई।*

एक आईना भारत
आहोर, 

आहोर उपखंड स्तर पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर स्थानीय विधायक कार्यालय में मंगलवार काे छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व संघ प्रचारक सुंदरसिंह भंडारी का जन्म 12 अप्रैल, 1921 को उदयपुर में प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. सुजानसिंह के घर में हुआ था। जो  संगठन की रीढ़ थे, इनका जीवन देश सेवा के लिए अति संघर्षपूर्ण रहा, उनके जीवन के बारे मे कहा जाए तो संघ प्रचारक व भाजपा नेता सुंदरसिंह भंडारी कानपुर में बीए करते समय वे अपने सहपाठी दीनदयाल उपाध्याय के साथ नवाबगंज शाखा पर जाने लगे। नागपुर से प्रथम वर्ष का संघ शिक्षा वर्ग करते समय इन्हें डाॅ. हेडगेवार के दर्शन हुए। अपनी शिक्षा समाप्त कर मेवाड़ कोर्ट में वकालात की। इसे छोड़ कर विद्याभवन में अध्यापन करवाया। आपातकाल के दौरान वे मीसा बंदी के रुप में जेल में भी रहे। आपातकाल के विरुद्ध हुए संघर्ष में वे भूमिगत रहकर काम करते रहे पर कुछ समय बाद वे पकड़े गए। जेल से ही वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। 84 वर्ष की सुदीर्घ आयु में 22 जून 2005 को सुबह नींद में हुए तीव्र हृदयाघात से देहान्त हो गया और इसी प्रकार ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष आवडदान चारण ने संघ प्रचारक भंडारी के प्रेरक स्मरण के बारे में प्रकाश डाला, इस कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, नगर अध्यक्ष सोहनलाल सुथार, मंडल उपाध्यक्ष जेठूसिंह मांगलिया, धनसिंह परमार, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमताराम मेघवाल, भाजयूमो जिला मंत्री बिशनसिंह सोलंकी, जिला सह संयोजक आईटी विभाग रिखबेश सुथार, एडवोकेट गजेन्द्रसिंह मांगलिया, शक्ति केंद संयोजक खेतदान चारण, किशनाराम प्रजापत,भरत प्रजापत, मंडल संयोजक भंवरपूरी गोस्वामी, रामाराम बड़वाल भूति, भगाराम प्रजापत, संजय प्रजापत, बालूसिंह, पंकज देवासी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने