8 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफतार





एक आईना भारत
पाली सिटी,
                
8 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफतार

पाली सिटी,कालुराम रावत आईपीएस पुलिस अधीक्षक पाली के आदेशानुसार,ब्रजेश सोनी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली,हिमांशु जांगिड़ आरपीएस वृताधिकारी वृत बाली जिला पाली के निर्देशन मे जिले मे  अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग भादस मे जारी स्थाई वारण्ट मे वारण्टी पुखराज पुत्र जेसाराम जाति रावल ब्राहम्ण उम्र 45 साल निवासी बिजोवा थाना रानी जिला पाली को आज झाड़ोली पुलिस थाना पिण्डवाड़ा जिला सिरोही से गिरफ्तार किया गया जिसे कल माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग देसुरी के न्यायालय मे पेश किया जावेगा पुखराज पुत्र जेसाराम जाति रावल ब्राहम्ण उम्र 45 साल निवासी बिजोवा थाना रानी जिला पाली हाल झाडोली पुलिस थाना पिण्डवाड़ा जिला सिरोही।
और नया पुराने