चांदराई मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात




चांदराई मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कवराडा में आवासीय मकान में किया गया गया। इस मौके पर मंडल के भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़े ध्यान से मन की बात को सुनी। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष मांगीलाल राव, मंडल मंत्री पुखराज ओड़, भाजयुमो के रामदेव सिंह भोमिया कंवला, वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवरपुरी गोस्वामी सहित कई भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश को संबोधित किया। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 2.0 का यह 26 वां और ओवरऑल 79वां एपिसोड़ था। जिसमें ओलंपिक सहित कारगिल युद्ध पर प्रकाश डाला।
और नया पुराने