ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन : उमेंद्र दाधीच




एक आईना भारत
पाली सिटी

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन : उमेंद्र दाधीच

पत्रकारों की हर समस्या का किया जाएगा समाधान: मोहन वर्मा

जल्द ही आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन।

पाली सिटी/जयपुर। यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न पत्रकारों ने हिस्सा लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेंद्र दाधीच ने बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है। यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों तक पहुंचकर प्रदेश में अपना एक अहम स्थान प्राप्त करेगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन देश के विभिन्न राज्यों में कार्य कर पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित निवारण कर रहा है। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहां की पत्रकारों की हर समस्या का त्वरित निवारण करना ही संगठन का कार्य है। वही वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की चर्चा भी की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मधुप वशिष्ठ ने बताया कि 15 अगस्त पूर्व प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा राजस्थान के विभिन्न जिलों से इसके लिए बात आई है जिसमें मुख्य रुप से श्री गंगानगर, जयपुर, बीकानेर, सीकर, चित्तौड़गढ़ है। जल्दी संगठन निर्णय लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तिथि निश्चित करेगा। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न पत्रकारों ने अपने अहमम सुझाव दिए एवं संगठन की रीति नीति से अवगत कराया। वहीं वेबीनार में कोरोना के कारण किसी पत्रकार साथी कि यदि मृत्यु हुई है तो परिवार को मुआवजा दिलाने एवं प्रकार से आर्थिक सहायता दिलाने की वार्ता भी हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने हर संभव प्रयास की बात कही। मीटिंग में सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक जिले से एक निश्चित लक्ष्य लेकर कार्य करने की बात भी हुई।  में इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेंद्र दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- मधुप वशिष्ठ बीकानेर, प्रदेश महामंत्री-केके गुप्ता जयपुर,  प्रदेश कोषाध्यक्ष- समकित वया छोटी सादड़ी,  प्रदेश संयुक्त मंत्री- अमित खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री और प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख- नरेंद्र सिंह शेखावत सीकर,  प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंजीलाल मीणा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय त्यागी, 
पाली सिटी,- जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति
चित्तौड़ जिलाध्यक्ष- दीपक व्यास, 
प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष महेश राव, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष-शरद जसूजा, बीकानेर जिला अध्यक्ष के कुमार आहूजा, जिला महामंत्री वीरेंद्र अभानी,   बीकानेर जिला उपाध्यक्ष विवेक आहूजा, विधी सलाहकार एडवोकेट केशव खत्री, सुनील शर्मा, ओम मोदी, संतोष पडिहार, जगदीश शर्मा, मनीष पंचोली, विश्वजीत स्वामी, मेहताब खान, विजय कपूर आदि उपस्थित थे।
और नया पुराने