पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
एक आईना भारत /
खरोकडा / राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पूनिया व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को कीरवा पेट्रोल पंप राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पाली जिला अध्यक्ष पाबूसिंह राणावत के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की निकम्मी सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित, चौथाराम, मगाराम सीरवी, हरिसिंह राजपुरोहित, समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
khrokda