सहायक पुलिस आयुक्त सुजाता पाटिल को संवेदना फाऊंडेशन ने किया सम्मानित
एक आईना भारत /
संवेदना फाऊंडेशन मुंबई ने सहायक पोलिस आयुक्त सुजाता पाटिल के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। संवेदना फाऊंडेशन मुंबई के अध्यक्ष विनोद चालके और पुरी टीम एमआईडीसी अंधेरी पुलिस स्टेशन जाकर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवेदना फाऊंडेशन मुंबई के अध्यक्ष विनोद चालके ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में मुंबई पुलिस के द्वारा लाकडाउन का पालन कराने, नागरिको कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु नैतिकतापूर्ण किए गए कार्यो की प्रशंसा की। संवेदना फाऊंडेशन मुंबई के अशोक सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष ने कहा है सहायक पुलिस आयुक्त सुजाता पाटिल कोरोना मे उत्कृष्ट कार्यो के अलावा वो जरूरतमंद लोगो की हर संभव मदद के लिए तैयार रहती हैं कार्यक्रम में संवेदना फाऊंडेशन अध्यक्ष विनोद सदानंद चाळके,राजुभाई शेट्टी, अँड सुनील भडेकर,नीळकंठ महाडीक,उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहीत,कमलेश कुबल, जनार्दन गवंडी, रवी मोरे,आदि मौजूद रहे।
Tags
maharastra