महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का समय परिवर्तित
जालोर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय परिवर्तित किया गया है जिसके तहत अब प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक (एक घण्टे का विश्राम सहित) महात्म गांधी नरेगा कार्यों का समय रहेगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 15 अप्रेल को आदेश जारी कर महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय प्रातः 6 बजे से मध्यान्ह 1 बजे तक (विश्राम काल सहित) निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश में संशोधन करते हुए अब महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकों के लिए कार्य का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक (एक घण्टे का विश्राम सहित) निधारित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक भोजन विश्राम का समय रहेगा तथा इस विश्राम अवधि के दौरान श्रमिक कार्यस्थल पर ही रहेंगे। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्यस्थल छोड सकता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Tags
jalore