जेतपुरा जैन मंदिर में गुरु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

जेतपुरा जैन मंदिर में गुरु भक्तों ने लिया आशीर्वाद


गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से आयोजित


एक आईना भारत /


खरोकडा / जेतपुरा स्थित आत्म वल्लभ फाउंडेशन के परिसर में गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज पावन निश्रा में शनिवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। गुरु पूर्णिमा के दिन- भर दर्शन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। गुरु भक्तों ने गुरु की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आचार्य विजय जयानंद महाराज,आचार्य विजय चिदानंद महाराज, गणि जयकीर्ति विजय महाराज, मुनि मोक्षानंद विजय, मुनिराज लक्ष्मीचंद्र विजय, मुनिराज मोक्षानन्द विजय ,मुनिराज दिव्यांश विजय ,मुनिराज तत्वानन्द विजय, मुनिराज ज्ञानानंद विजय,
नवदीक्षित मुनिराज विद्यानंद विजय, नवदीक्षित मुनिराज चारित्र वल्लभ विजय, नवदीक्षित मुनिराज चैत्य वल्लभ विजय, शासन दीपिका साध्वी सुमंगला श्रीजी, प्रशिष्या साध्वी पूर्णप्रज्ञा    साध्वी सिद्धप्रज्ञा, साध्वी दिव्यप्रज्ञा, साध्वी हर्षितप्रज्ञा साध्वी, दर्शनप्रज्ञा, साध्वी रश्मि प्रज्ञा आदि संतों का आशीर्वाद लेने देश भर से जैन समाज के लोग जेतपुरा विजय वल्लभ साधना केंद्र पर पहुंच कर विराजमान सभी गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook