नरेगा श्रमिकों को पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण हेतु दी विधिक जानकारी




नरेगा श्रमिकों को पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण हेतु दी विधिक जानकारी     

एक आईना भारत। उम्मेदपुर                      
 
उम्मेदपुर कस्बे के निकटवर्ती डोडियाली ग्राम पंचायत के हरियाली गांव में मनरेगा कार्य स्थल व आंगनबाड़ी केन्द्र पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के विधिक सेवा पीएलवी रमेश कुमार बेदाना ने  पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर नरेगा कार्य स्थल पर नरेगा श्रमिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शपथ भी दिलाई गई वहीं बताया कि जिस प्रकार मानव जीवन में पंचतत्वों का सहयोग होता है उसी प्रकार पर्यावरण के निर्माण में भी जल,वायु, भूमि आदि कि योग होता है आज हमारा निर्मल पर्यावरण दूषित होता जा रहा है इसका कोई और नहीं बल्कि हम स्वयं ही है हम ही वातावरण को दूषित कर रहे हैं हम ही अपने उपयोग के लिए पेड़ पौधों को काट रहे हैं कल-कारखानों से निकलने वाले जहरीले धुएं से पृथ्वी पर लगभग तीस किलोमीटर ऊपर स्थित ओजोन परत अपक्षयित हो रही है अनेक प्रकार से मानव पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है मनुष्य को अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ा रहा है  वहीं बताया कि पर्यावरण प्रदूषण व वनों की कटाई के कारण जीव जंतुओं को भोजन व शुद्ध जल प्राप्त नहीं हो रहा है पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पेड़ काटने पर उसके दस गुना पेड़ लगाने के लिए कहां गया जो संसाधन कम प्रदूषण करें उनका उपयोग करना चाहिए वहीं कोविड-19 वेक्सीनेशन टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कहां गया व मास्क व सोशियल डिस्टेंस बना कर कार्य करने के लिए कहां गया। वहीं महिला सशक्तिकरण पर बताया कि आज हमें ख़ुद नरेगा कार्य के साथ साथ सशक्तिकरण बन कर स्वरोजगार कार्य कर के सक्षम बनना है जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है वहीं महिला समुह बनाकर समुह लोन लेकर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं वहीं ,चिरंजीवी योजना, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, मृत्यु भोज निवारण अधिनियम, समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली सहायता योजना, पेंशन योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे, श्रमिक डायरी योजना से मिलने वाली सहायता राशि का लाभ उठाने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर ग्राम पंचायत डोडियाली के उप सरपंच मालाराम मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकु सुथार,  मेट कुयाराम, हंसा राम मीणा सहित नरेगा श्रमिक मौजूद रहे।
और नया पुराने