मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों मंहगाई, बेरोजगारी, आदि मुद्दों पर संगठन के रोडमेप तैयार किया जाएगा - शेखावत




मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों मंहगाई, बेरोजगारी, आदि मुद्दों पर संगठन के रोडमेप तैयार किया जाएगा - शेखावत                                              
कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय महासंगम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय कार्यशाला आज से



आबूरोड सिरोही। कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय महासंगम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय कार्यशाला आबूरोड में मंगलवार से प्रारम्भ होगी आज से शुरू होने वाली कार्यशाला राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई की अध्यक्षता में ग्लोबल ऑडिटोरियम तलहटी में मंगलवार को शुरू होगी कार्यकर्म की जानकारी देते हुए सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश भरतिया ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि पहले दिन सेवादल के वेस्ट जोन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी और 7 जुलाई बुधवार से  दो दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की देश के महत्वपूर्ण विषयों व कांग्रेस सेवादल के संगठन की कार्य योजना पर चर्चा और मंथन होगा कार्यशाला में राष्ट्रीय और देश प्रदेश के पदाधिकारी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी एक वर्ष में किस प्रकार संगठन को कार्य करना है और किस प्रकार पुरे देश में आमजन के बिच संगठन की भूमिका रहेगी पर मंथन किया जायेगा सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने प्रेस वार्ता में कहा की  केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों  मंहगाई, बेरोजगारी, कोरोना का कुप्रबंध आदि मुद्दों पर संगठन  के जनआंदोलन करने को लेकर रोडमेप तैयार किया जाएगा शेखावत ने बताया की कोरोना काल में सेवादल ने गांधी सेवा टिफिन संचालित कर पुरे प्रदेश में जनसेवा का कार्य किया था सेवादल की इस राष्ट्रीय कार्यशाला को सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष देसाई के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व राज्यसभा सांसद नीरज डांगी सम्बोधित कर देश भर से आये कांग्रेस जनो का मागदर्शन करेंगे सेवादल इस दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश रावल व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने इस महासंगम की तैयारियों स्वागत और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया की पूरी तैयारियां कर ली गई है सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सोपि गई हे और अनुशाशन पहली प्राथमिकता रहेगी  संगठन सम्भाग प्रभारी मोहन हटेला, यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश गोदारा, जिला उपाध्यक्ष आनंद पवार, महासचिव प्रशांत बोहरा, आबूरोड ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बंजारा, आबूरोड नगर अध्यक्ष सुरेंद्र छावरा पार्षद दिनेश मेघवाल सुनील खोत पूर्व पार्षद मोहमद असलम आदि मौजूद थे।
और नया पुराने