मनोहर प्रकरण में सीबीआई जांच को लेकर भारत के गृह मंत्री के नाम आहोर उपखंड अधिकारी को राजपुरोहित समाज के युवाओं ने सौंपा ज्ञापन




मनोहर  प्रकरण में  सीबीआई जांच को लेकर भारत के गृह मंत्री के नाम आहोर उपखंड अधिकारी को  राजपुरोहित  समाज के युवाओं ने सौंपा ज्ञापन

 एक  आईना भारत   /

  आहोर उपखंड अधिकारी को सोमवार को राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालौर के बैनर तले  भारत के गृह मंत्री के नाम पर आहोर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया    बताया कि पाली जिले के    सुमेरपुर तहसील के नेतरा  निवासी मनोहर  राजपुरोहित जिसका  अपहरण  23 नवंबर 2016 को हो गया था जिसकी   एफ आई आर  फालना  थाने में दर्ज है    उक्त घटना को को 4 वर्ष 9 माह बीत चुके हैं फिर भी बालक  का सुराग नहीं लगा जिसके कारण 36 कॉम  में   रोष व्याप्त है घटना को लेकर मार्च महीने में अखिल भारतीय राजपुरोहित  समाज संघर्ष समिति के बैनर तले सुमेरपुर में अनिश्चितकालीन धरना भी दिया गया था जिस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दो बार सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए पत्र केंद्र सरकार को लिखा था  लेकिन प्रकरण में सीबीआई ने f.i.r. दर्ज नहीं की है इसको लेकर संपूर्ण राजपुरोहित  समाज में रोष व्याप्त है मनोहर के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है मानवता को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से शुरू करने की मांग की है इस मौके पर     राजपुरोहित  ब्राह्मण सेवा संघ के संयोजक भरतसिंह  अगवरी    करण सिंह  थावला    चंदन सिंह वादन वाड़ी  ओम सिंह रुपावास राजवीर सिंह  भागली पुरोहितान    अर्जुन सिंह जोगसिंह थावला  भोपाल देव सिंह जब्बर सिंह अगवरी मांगीलाल   नेन सिंह खुशबू राजपुरोहित  गोप सिंहएवं कई लोग उपस्थित रहे
और नया पुराने