किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा किसान चौपाल का आयोजन कल सायला में






किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा किसान चौपाल का आयोजन कल सायला में

जालोर  यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर किसान मोर्चा प्रदेश द्वारा जिला स्तर पर "किसान चौपाल" किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ पी यादव एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम  चौधरी की अध्यक्षता में दिनांक 29 जुलाई 2021 को चौधरी धर्मशाला, सायला में दोपहर 2:30 बजे आयोजित की जाएगी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित ने बताया कि किसान चौपाल का आयोजन 29 जुलाई 2021 को किया जाएगा जिसमें  सांसद  विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख  नगर परिषद सभापति पूर्व जिला प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी  ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारी सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी प्रधान, उपप्रधान  पूर्व प्रधान जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य, किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
और नया पुराने