महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल
एक आईना भारत/आहोर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आहोर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित चांदराई में डायमंड पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सैकड़ो लोगों महिलाओं के संग विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी तेरी तांनाशाही नही चलेगी नही चलेगी के नारे लगाते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर हस्ताक्षर अभियान,साईकिल,बैलगाड़ी तथा चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध जताया।
पीसीसी सदस्य उम सिंह राठौड़ ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि होने व दाम पर नियंत्रण करने संबंधी कोई स्पष्ट नीति बना पाने से केंद्र सरकार की विफलता को लेकर से रैली प्रारंभ हुई और मामाजी मंदिर होते हुए चांदराई पेट्रोल पंप पर साइकिल व बैलगाड़ियों में बैठ कर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त हैं और हाहाकार मचा हुआ हैं। लेकिन मोदी सरकार गहरी नींद सो रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के कारण दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं की कीमत भी बढ़ रही हैं। जिससे आम आदमी हताश और परेशान हैं।
आम सिंह परिहार जिलाध्यक्ष सेवादल केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी फ़िक्र के मनमानी करते हुए पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्वि कर रही है जिसका परिणाम आम आदमी को भुगतान पड़ रहा है।
रैली में मांगीलाल प्रजापत जिला परिषद सदस्य जालोर,वीरेंद्र जोशी आयोजन समिति सदस्य,सांकलाराम प्रजापत ब्लॉक महामंत्री,भरत सिंह राजपुरोहित,कानाराम सिंघल जिलाध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस जालोर,वचनाराम मीणा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जालोर,सुरेश प्रजापत आहोर,फुटर सिंह देवड़ा पादरली,प्रकाश सिंह पादरली,लच्छीराम देवासी,हंस सिंह पादरली,दुदाराम राणा,समेत तादाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Tags
ahore