भाजपा नगर मंडल ने प्लास्टिक रहित अभियान के तहत लिया संकल्प




भाजपा नगर मंडल ने प्लास्टिक रहित अभियान के तहत लिया संकल्प

जालोर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व प्लास्टिक रहित अभियान जिला संयोजक व जिला प्रमुख राजेश कुमार के निर्देशानुसार प्लास्टिक रहित अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर शपथ ली। नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि जालौर नगर में नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी व कार्यक्रम मंडल संयोजक व नगर उपाध्यक्ष मैथी देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक रहित अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया व नगर महामंत्री दिनेश महावर ने सभी को शपथ दिलाई व सभी से आह्वान किया कि हम सभी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर नगर उपाध्यक्ष मंजू भूतड़ा भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया कार्यालय जिला प्रभारी व जिला परिषद सदस्य हरिशचन्द्र राणावत,  भाजपा नेता मुकेश राजपुरोहित जबराराम माली , भरत भादरु, राजेन्द्र सोलंकी , राजु सोलंकी ,  सुरेश घांची सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने