विधायक राजपुरोहित ने सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की
निकटवर्ती भूति ग्राम में आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को दौरा किया। पिछले दिनों लगातार भूति ग्राम में चोरी की वारदातों के बाद विधायक राजपुरोहित ने क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन चोरी की वारदातों स्थलों मोहनलाल माली, गलबाराम भाटी के घरों का निरीक्षण किया तथा उन्होंने उचित कदम उठा कर जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने भूति ग्राम में देवाराम रोटांगण के घर वैवाहिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विधायक राजपुरोहित ने चांदराई ग्राम में भूर सिंह राठौड़ के घर जाकर सांत्वना दी। पिछले दिनों ही भूर सिंह राठौड़ की माता का निधन हुआ था। विधायक ने भूति ग्राम में आमजन की समस्याएं भी सुनी। इस मौके विधायक ने एक बार फिर से भूति की खारी नदी पर पुल बनाने की प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा सत्र में वे फिर से इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द भूति ग्राम में थ्री फेज एवं नियमित बिजली आपूर्ति की बात की। अधिकारियों ने जल्द इस पर अमल करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर चांदराई मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, आईटी संयोजक रामदेव सिंह भोमिया, सरपंच प्रतिनिधि लाखाराम देवासी, शक्ति केंद्र संयोजक पप्पू सिंह भोमिया, भोपाल सिंह, रमेश रोटांगण, रवि माली, संजय प्रजापत, मांगीलाल देवासी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags
ahore