वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेत्री सुमित्रा राजपुरोहित द्वारा किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत  बीजेपी नेत्री सुमित्रा राजपुरोहित  द्वारा किया गया वृक्षारोपण

ढारिया के जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण 


एक आईना भारत /


खरोकडा / खारड़ा-निकटवर्ती ढारिया के जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित ने बताया कि अब तक एक हजार से ज्यादा पौधे लगा वितरण कर लगाए गए हैं। वही भाजपा नाडोल मंडल सतीश सोनी ने वृक्षों के बारे में जानकारी अवगत करवायी गयी।भाजपा के सदस्य अजय जैन ने बताया कि ढारिया से खारड़ा जानें वालें मार्ग पर जालेश्वर महादेव मंदिर बगेची में पच्चीस फलदार पौधो का रोपण किया गया जिसमें बदाम, जामुन,आवला,नींबु,सीताफल जैसे कही फलदार पौधे लगाएं गए।


सुमित्रा राजपुरोहित ने वृक्ष के महत्व पर दिया संदेश 


ढारिया के जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुमित्रा राजपुरोहित ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्ष के महत्व के बारे में संदेश देते हुए बताया कि वृक्ष का हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान है । एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है, वृक्ष से हमें ऑक्सीजन की पूर्ति होती है ,पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्ष का होना जरूरी है।
तथा गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सब हर साल कम से कम प्रति व्यक्ति पांच वृक्ष रोपित करें, जिससे आने वाले समय में हम सभी को शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती रहे।

ये रहे मौजूद 


इस मौके पर भाजपा पाली जिला उपाध्यक्ष,पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा राजपुरोहित वार्ड पंच पोकरराम चोधरी, पंचायत कनिष्ठ सहायक पेमाराम मेघवाल, ठेकेदार विनोद,गुलाब मेवाड़ा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
और नया पुराने