पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 77 वी जयंती को मनाया



पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 77 वी जयंती को मनाया 

जालोर  जिला कांग्रेस कमेटी की और से  20 अगस्त 2021, प्रात 11.00 बजे आधुनिक युग के निर्माता,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 77 वी जयंती को " सदभावना- दिवस" के रूप में  एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर राजीव गांधी भवन जालोर में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने स्व राजीव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवम दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें श्रदापूर्वक याद किया साथ ही उनके बताए गए मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, राजीव गांधी पंचायतीराज राट्रीय महासचिव जितेंद्रकसाना, जिला सचिव रमेश सोलंकी,सरोज चौधरी,पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल,सेवादल के आम सिंह परिहार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शांति परमार,पार्षद राजेन्द्र सोलंकी,मिश्रीमल गहलोत,लक्ष्मण सिंह सांखला, मनोनीत पार्षद सुरेश मेघवाल, कार्तिक दवे,ओबीसी जिलाध्यक्ष हुक्मीचंद माली,एस टी जिलाध्यक्ष वचनाराम मीणा, युवा विधानसभा अध्यक्ष लष्मीकांत दवे,भरत मेघवाल,आई टी ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण, हीरालाल राजपुरोहित, पुखराज माली,कपूराराम परिहार,पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा, पूर्व छत्र संघ अध्यक्ष दीपक थांवला,छगन आर्य,सुरेश बामनियां,अरुण पंवार,इरफान खान सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
और नया पुराने